महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा होटल रेजीडेन्सी में जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन
रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव
बॉंदा - आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जनपद बांदा के होटल रेजीडेंसी में जागरूक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मीडिया को जानकारी दी गई ताकि मीडिया के माध्यम से जन-जन तक उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी पहुंच सके,
आज जनपद बांदा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा हेतु चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजना - मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, अभियान मिशन शक्ति, सहित कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, बताया गया कि इन सभी योजनाओं के बारे में गांव गांव तक एक अभियान चला कर के लोगों को जानकारी दी जाएगी, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रभा गुप्ता सदस्य राज्य महिला आयोग के द्वारा, महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दीं गई एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे जिनके मां बाप या दोनों की मृत्यु हो गई है ऐसे बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रतिमाह ₹4 हज़ार की सहायता राशि दी जाएगी। वही महिला हेल्पलाइन 181 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया गया यह 24 घंटे कार्य करता है महिला एवं बालिकाओं की किसी भी तरह की समस्याओं के समय पूरी मदद की जाती है।