पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पटेल नगर हनुमान मंदिर जाकर किया रुद्राभिषेक
फतेहपुर। श्रवण मास के पावन माह में प्रतिदिन की भांति आचार्य विनोद शुक्ला द्वारा करवाए जा रहे हैं रुद्राभिषेक में आज पटेल नगर हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में यजमान के रूप में नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चा तिवारी का समस्त हिंदू समाज को वैदिक यज्ञ अनुष्ठान से जुड़ने के लिए कार्यक्रम में समय देने हेतु आचार्यकुलम उनका हार्दिक व धन्यवाद करता है। देवाधिदेव महादेव का अर्चन पूजन अभिषेक के पश्चात उन्होंने प्रसाद वितरण कराया lआज के कार्यक्रम में देवाधिदेव महादेव का अर्चन पूजन वंदन के साथ रुद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ को प्रसन्न किया। इस अवसर पर चंद्रिका शुक्ला सहित, जिला अध्यक्ष आचार्यकुलम प्रदीप तिवारी ने अभिषेक संपन्न कराया कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे।