एक क्विंटल बीस किलो प्रतिबंधित मछलियों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 एक क्विंटल बीस किलो प्रतिबंधित मछलियों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 



फतेहपुर(ललौली) थाना ललौली के उ. नि. सत्यप्रकाश सिंह मय हमराही पुलिस के साथ 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से एक क्विंटल 20 किलो प्रतिबंधित मछलियां क्रमशः 35–35 किलो मय एक अदद बोलेरो नंबर UP 77 L 5330 बरामद किया जिसके आधार पर थाना ललौली पर क्रमशः मु.अ.स. 189/2022 धारा 6 की उपधारा 3 फिसरीज एक्ट बनाम जसवंत लाल पुत्र मोतीलाल निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी दरियाबाद थाना ललौली व मु.अ.स. 190/2022 धारा 6 की उपधारा 3 फिसरीज़ एक्ट बनाम रिंकू पुत्र अवधपाल उम्र 30 वर्ष निवासी हिम्मतपुर थाना ललौली को पंजीकृत किया गया।उक्त बोलरो नंबर UP 77 L 5330 का कोई कागजात न होने पर जरिए ई चालान एप द्वारा धारा 207 MV एक्ट में सीज कर थाना के मैदान में संतरी पहरा की निगरानी में खड़ा कराया गया है।

टिप्पणियाँ