सुशील सिंह चंदेल बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष
फतेहपुर।भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से वार्ता की और पंचायत प्रकोष्ठ के तहत प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पद पर सुशील सिंह चंदेल को दायित्व दिए जाने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि गांवों को तस्वीर बदलने के लिए सरकार काम कर रही है तो पार्टी की मंशा को मुकाम तक पहुंचाने का काम पंचायत प्रकोष्ठ करेगा। प्रधानों को शासन की मंशा के अनुसार काम करने के लिए गठित प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और कमेटी कार्य करेंगे। विकास कार्य को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए पार्टी से जुड़े प्रधानों को संगठन से जोड़ा जाएगा और संगठन का हिस्सा बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सात दिन के अंदर कमेटी खड़ी करेंगे और जिले में जल्द ही प्रधानों की कार्यशाला होगी। इस मौके पर जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सचान, पूर्व जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह आदि रहे।