कर्मचारियों ने कराये अलग अलग एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव

 कर्मचारियों ने कराये अलग अलग एम्बुलेंस में  सुरक्षित प्रसव


फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित  108 व 102 एम्बुलेंस सेवा शिखर पर है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के  नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा है। जिसे वो  दिन प्रतिदिन सवारने में लगे है। एम्बुलेंस सेवा को सरकार प्रथम पायदान में रखते हुए। हर उचित सुविधा उपलब्ध करा रही जो कि जनपद में देखने को मिल रही है। जनपद में बीती रात अलग अलग ब्लॉक की एम्बुलेंस ने लगभग आधा दर्जन सुरक्षित प्रसव कराया और सुरक्षित जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। 


तेलयनी ब्लाक सुबेदार का पुरवा की प्रसव से पीड़ित महिला की जानकारी 108 एम्बुलेंस में आशा मीना देवी के द्वारा दी गई। जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस कर्मचारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। तुरंत घटना स्थल में पहुँचे और प्रसव से पीड़ित महिला रचना देवी को जिला अस्पताल  ला रहे थे कि रास्ते मे ही प्रसुता की प्रसव पीड़ा अत्यादिक होने लगी तभी एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारी रवि कुमार और संतोष कुमार ने मामले की जानकारी एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी GVK EMRI के हेड ऑफिस में 24 घण्टे कार्यरत डॉ हरीश द्विवेदी को दी जिसके बाद  उनके मार्गदर्शन से और आशा की मदद से प्रसुता का सुरक्षित प्रसव कराया जहाँ प्रसुता ने एम्बुलेंस में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया। तो वहीं खागा ब्लॉक के अलीपुर टेनी गांव की आशा सकुंतला देवी ने 102 एम्बुलेंस में प्रसव की जानकारी दी मौक़े में पहुची एम्बुलेंस प्रसुता चंद्र रेखा देवी का सुरक्षित प्रसव  एम्बुलेंस कर्मचारी श्याम बिहारी यादव और अनिल के द्वारा कराया गया जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  विजयीपुर में भर्ती कराया गया । तो विजयीपुर ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत 108 किशनपुर एम्बुलेंस में भी रारी गाँव की आशा आशा देवी के द्वारा प्रसव की जानकारी दी गई जहाँ प्रसुता मनीषा देवी का प्रसव महज घर से कुछ दूर निकलने पर ही डॉ कुशवाहा और आशा के मदद से एम्बुलेंस  कर्मचारी जितेंद्र पांडेय और कुलदीप कुमार ने  कराया जिसके बाद जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया तो वही हथगाव ब्लॉक के 102 कर्मचारी रकम भुलावन और फूल चंद्र ने डॉ सत्या और आशा सुमन देवी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया तो जहानाबाद 102 एम्बुलेंस में भी एम्बुलेंस कर्मचारी कुलदीप कुमार ने प्रसुता राधा देवी का सुरक्षित सुरक्षित प्रसव कराने के उपरांत समुदाय स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया जहा जच्चा बच्चा स्वास्थ है। तो वही जिले के प्रोग्राम मैनेजर श्री आशीष द्विवेदी से एम्बुलेंस में प्रसव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवा के लिए कोई भी मरीज कभी भी काल कर सकता अगर मरीज समय रहते एम्बुलेंस को कॉल करे तो प्रसूताओं को समय से अस्पताल पहुचाया जा सके लेकिन  प्रसव का समय निकट आने  पर काल किये जाने पर प्रसव एम्बुलेंस में ही हो जाते लेकिन एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारी प्रशिक्षित होते। सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा डॉ की सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहती जिनके मार्गदर्शन से कर्मचारी कार्य करते एम्बुलेंस में सारी समान की उपलब्धता होती है। जिसे विषम परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है। पिछले महीने में कर्मचारियों के द्वारा लगभग 10 से 12 सुरक्षित प्रसव कराये गए।। एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों का समय समय मे प्रशिक्षण कराया जाता है। जिसे सभी कर्मचारिय अपने कार्य को सही से करते रहे। मये सभी कर्मचारियों के कार्य की प्रसंसा करता हु। और आशा करता हु।कि सभी कर्मचारी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करते रहे।।

टिप्पणियाँ