अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2022 सुलेख प्रतियोगिता का जिला कारागार में हुआ आयोजन
सुलेख प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष रीता सिंह तोमर के सौजन्य से बंदियों की कराई गई प्रतियोगिता
फतेहपुर। जिला कारागार फतेहपुर में मोहम्मद अकरम खान के दिशा निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षा साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षर हो रहे बंदियों के बीच सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 पुरुष, 15 महिलाएं तथा 10 किशोर कुल 125 बंदियों ने प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन फतेहपुर की जिला अध्यक्ष रीता सिंह तोमर के सौजन्य से पुरुष/ महिला एवं किशोर बंदियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरुष बंदियों में सुचेंद्र यादव प्रथम, बृजेंद्र निषाद द्वितीय तथा छोटकई तृतीय स्थान पर रहे। वही महिला बंदियों में कमला देवी ने प्रथम स्थान, किरण ने द्वितीय स्थान तथा उमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में किशोर बंदियों में मनीष कुमार ने प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय, रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बिस्कुट, नमकीन वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारापाल सुरेश चंद ने कहा कि साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए जरूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे देश उतनी ही उन्नत कर सकता है। इस अवसर पर उप जेलर अंजनी कुमार, शिक्षक अक्षय प्रताप सिंह, सीमा चौहान उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन अर्चना सिंह द्वारा किया गया।