आगामी 26, 27, 28, एवं 30 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

 आगामी 26, 27, 28, एवं 30 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन



फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (पूर्ण कालिक) ने बताया कि दिनांक 26.09.2022, 27.09.2022, 28.09.2022 एवं 30.09.2022 को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के दिशा निर्देशो का पालन करते हुये विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जायेगा। 

उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त मजिस्ट्रेटस को अधिकाधिक संख्या में पक्षकारों को नोटिस पे्रषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी लोक अदालत को न्यायालयों से निर्गत सम्मन नोटिसों को शत्प्रतिशत तामिला कराये जाने एवं तामील आख्या प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष लोक अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम वादो को (सुलह समझौता के माध्यम से निपटारा)/निस्तारित किये जाने हेतु पक्षकारो से यह अपेक्षा किया जाता है कि अपने वादो के त्वरित निस्तारण हेतु न्यायालय में पहुॅचकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाये।  

 इसी क्रम में दीवानी न्यायालय परिसर में कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाये जाने हेतु वैक्सीनेसन कैम्प में कोविड का टीकाकरण का आयोजन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में किया गया, जिसमें समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण का टीकाकरण करवाया गया।

टिप्पणियाँ