खलिहान की सुरक्षित भूमि पर हरे वृक्षों को काटकर अवैध तरीके से किया जा रहा है पंचायत भवन का निर्माण

 खलिहान की सुरक्षित भूमि पर हरे वृक्षों को काटकर अवैध तरीके से किया जा रहा है पंचायत भवन का निर्माण



ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रामीण हुए परेशान


बहुआ/फतेहपुर। विकासखंड बहुआ के ग्राम बरौहा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व आला अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों के लिए आरक्षित खलिहान की सुरक्षित भूमि जिसका गाटा संख्या 119 पर जहां हरे फलदार वृक्ष लगे हुए थे प्रधान प्रतिनिधियों द्वारा वृक्षों को कटवा कर अवैध तरीके से पंचायत भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि खलिहान के नाम पर दर्ज है। हालांकि ग्राम प्रधान की बिना अनुमति के यह निर्माण कार्य ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों रणधीर सिंह व शिव विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव बली सिंह व सुधीर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अनूप सिंह पुत्र रणधीर सिंह द्वारा कराया जा रहा है। जबकि पंचायत घर का निर्माण नियमानुसार तभी होता है जब ग्राम पंचायत या लेखपाल के द्वारा भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव कराकर राजस्व अभिलेखों में पंचायत भवन के नाम जमीन दर्ज होने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाता है। बताते हैं कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा दी गई व्यवस्था में खलिहान के नाम पर सुरक्षित जमीन पर किसी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है और ना ही यह जमीन किसी व्यक्ति यह संस्था को बेची जा सकती है। पंचायत भवन का निर्माण कार्य 24/06/ 2022 से प्रारंभ हुआ था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को 27/06/2022 को की थी। शिकायत के बावजूद भी खलिहान पर लगे 25 हरे पेड़ों को निर्ममता से काट दिया गया। रकबा 0.2590 हे. 119 नंबर खलिहान के लिए सुरक्षित आराजी पर पुनः दिनांक 24/09/ 2022 से निर्माण कार्य शुरू किया गया जोकि विधि विरुद्ध है। खलिहान के सुरक्षित भूमि पर जाने के लिए किसी भी प्रकार की रोड यह रास्ता नहीं है। साथ ही आसपास कोई दूसरा खलिहान की जगह भी नहीं है। जिस पर किसान अपनी फसल को रख सकें ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण को रोकने के लिए वर्तमान ग्राम प्रधान सुबरातन से शिकायत भी की किंतु ग्राम प्रधान ने कुछ ना मालूम होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। ग्राम सभा का सारा कामकाज सुधीर सिंह व अनूप सिंह द्वारा किया जा रहा है। विगत 26 सितंबर को जिलाधिकारी को दिए जा रहे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि यदि खलिहान पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द ही न रोका गया तो मजबूरन ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के साथ ही  निर्माण कार्य रुकवाने के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली जाएगी। शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, विमल सिंह, राजेंद्र सिंह, अनूप सिंह, अनंजय सिंह, राजेंद्र पाल, रामस्वरूप, रंजन, रमेश पाल, प्रिया, मुकेश, बुद्धसेन सिंह, बबलू सिंह, सत्येंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, दिनेश, मानसिंह, दुर्गेश, चमन सिंह, प्रमोद यादव समेत तमाम लोग रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ