मॉ रामश्री उदय भान सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

 मॉ रामश्री उदय भान सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस 



फतेहपुर।शिक्षक दिवस के अवसर पर मॉ रामश्री उदय भान सिंह इंटर कॉलेज केशव कुंज रानी कॉलोनी में छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई वही शिक्षक दिवस में प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता,क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। कहा जाता है कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है।लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ध्यान सिंह प्रधानाचार्य केस भान सिंह ज्ञान सिंह माया द्विवेदी सुमन यादव रामेंद्र दिनेश अनिल सर्वेश संदीप सहित समस्त स्टाप मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ