बुंदेलखंड इंसाफ सेना का पिछले 20 दिनों से चल रहा अनशन , पदाधिकारियों ने भैंस के आगे बीन बजा कर जताया विरोध,
बांदा - प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के खंडीय लेखा अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बुंदेलखंड इंसाफ सेना का अनशन लगातार जारी। आज अनशन के 21वे दिन बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी अपने समर्थकों के साथ भैंस के आगे बीन बजाते हुए कहा कि आज के समय भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है!आज हर जगह पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिसके कारण गरीब जनता का जीवन जीना संभव नहीं हो पा रहा है! यदि भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो हमें प्रशासकीय सुधार करना आवश्यक है, क्योंकि जो लोग भ्रष्टाचार या रिश्वत लेते हैं ,उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल देना चाहिए! तब जाकर इस देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है!
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, आर के सोनी, राम सजीवन, रामखेलावन ,राम सुफल प्रजापति ,रामेश्वर ,शेखावत, महेश नाथ, भोला, उत्तम सिंह, बलराम दर्जनों साथी मौजूद रहे