अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने पंथेश्वरी धाम में किया प्रसाद वितरण
बिंदकी फतेहपुर।अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह व संगठन के सभी पदाधिकारियों की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर मां पंथेश्वरी मंदिर खजुहा में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हलुआ व केले का प्रसाद मौजूद बड़ी संख्या में यहां मां के दर्शनार्थ आते श्रृद्धालुओं ने बड़ी श्रृद्धा से ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में बृन्दावन से आई रासमंडली के सभी कलाकारों को भी इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह का ग्राम बहरौली में आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और सहभागिता किया।