अमर शहीद विजयपाल यादव के गांव झाऊपुर अमौली में 5100 दीप जलाकर विजयपाल यादव को श्रद्धांजलि दी
अमौली/फतेहपुर।अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने रेजांगला शौर्य दिवस पर झाऊपुर अमौली गांव में शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा एवं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया चीनी सेना 18 नवंबर 1962 को लेह-लद्दाख की पहाड़ियों के जरिए भारत पर चढ़ आयी थी, तब भारतीय सेना की रेजांगला कंपनी के नाम से अहीरवाल जवानों ने डटकर मुकाबला किया था। भारतीय सेना और चीन के युद्ध में कई जवान शहीद हुए थे।
अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा चौधरी जी ने कहा कि 1962 का यह युद्ध हमारी वीरता एवं राष्ट्र के प्रति हमारे समाज के शौर्य योगदान को प्रदर्शित करता है। उन वीर जवानों में अहीर जवानों ने अपनी जान न्योछावर किया था। लगभग 100 वर्ष से पुरानी अहीर रेजिमेंट की हमारी माँग आज भी अधूरी है। अहीर रेजिमेंट हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। इस माँग को नई धार देने के लिए इस बावत राष्ट्रीय अभियान के तहत रेजांगला से आयी मिट्टी को देश के कोने-कोने में भेजा जा रहा है। यह मिट्टी उत्तर प्रदेश भी आयी है। मिट्टी हर ज़िले में पहुँचेगी। उत्तर प्रदेश में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा लगातार समाज से जुड़े जन मुद्दे को बुलंद करता रहा है। आप सभी के सहयोग से हमारी आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर गूँज रही है।
श्री यादव ने कहा है कि यह एक सामूहिक संघर्ष की लड़ाई है। अतः समाज हित में आपका साथ अत्यंत ज़रूरी है। हम इस लड़ाई में आपके सामाजिक योगदान के लिए फतेहपुर के सभी नगरों ब्लाकों के यादव समाज के लोग अपने जिले के झाऊपुर अमौली एकत्रित हुए। कार्यक्रम में सभी आय हुए धन्यवाद देता हूं चौधरी राजेश के द्वारा पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं पर आए हुए सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को भी चौधरी के द्वारा फूल माला पहनाकर अंग्र वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शहीद विजयपाल जी के पिता राम सागर यादव, चौधरी राजेश यादव जिला अध्यक्ष, डॉ रोहतास कुमार यादव प्रदेश महासचिव (अमरोहा), शिव भूषण सिंह यादव पूर्व फौजी, मान सिंह यादव ,कुंवर सिंह यादव ,शैलेंद्र यादव ,परीक्षित यादव,संजय यादव,सुरेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान, संतोष यादव राम सागर यादव भूप सिंह यादव ध्यान सिंह यादव, नमिता सिंह यादव (जिलाअध्यक्ष महिलाप्रकोष्ठ) धर्मेंद्र सिंह यादव,अजय सिंह यादव, सुघर सिंह यादव, धीर सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी फतेहपुर विश्वजीत सिंह यादव, अवधेश प्रधान, सुरेंद्र सिंह यादव ,नरसिंह यादव (जिलामहासचिव फतेहपुर) हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।