तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 8 लोग घायल

 तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 8 लोग घायल



घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती


बिंदकी फतेहपुर।तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 8 लोग घायल हो गए दुर्घटनाओं के बाद हड़कंप मचा रहा गायों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गंभीर घायल एक महिला सहित दो लोगों को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार प्रजापति उम्र 30 वर्ष पुत्र बाबूराम प्रजापति निवासी आलमगंज कोतवाली बिंदकी तथा उसी बाइक में सवार धर्मेंद्र कुमार की विवाहिता बहन किरण देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी मेवा लाल निवासी भदवा थाना मलवा घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा टक्कर मारने वाली अनियंत्रित कार खंदक में जा घुसी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसमें धर्मेंद्र कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया जबकि किरण देवी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर विफल किया गया इसी प्रकार जाफर गंज थाना क्षेत्र के मांझेपुरवा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक में सवार विनोद उम्र 20 वर्ष पुत्र जयनारायण निवासी कोरवल थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हुआ जबकि दूसरी बाइक में सवार नरेश सिंह उम्र 42 वर्ष उनकी पत्नी कमला देवी उम्र 35 वर्ष पुत्री स्वीटी देवी उम्र 13 वर्ष तथा पुत्र नवनीत उम्र 8 वर्ष सभी निवासी कंधई का पुरवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार नगर के कुंवरपुर रोड मंडी समिति मोड़ के समीप शनिवार की रात को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से टीयूवी कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक जितेंद्र सिंह पटेल उम्र 30 वर्ष पुत्र राजकुमार पटेल निवासी जहान पुर घायल हो गए इस मामले में कार में सवार अनुज पटेल ने बताया कि वह लोग जिनकी कसे सपने गांव जहान पुर जा रहे थे तभी मंडी समित मोड़ के समीप पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके चलते टीयूवी कार क्षतिग्रस्त हो गई साथ में कार चालक जितेंद्र सिंह पटेल घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टिप्पणियाँ