खेलते समय अनियंत्रित होकर 10 वर्षीय बच्चा छत से नीचे गिरा
गंभीर घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर।अपने घर की छत में खेलते समय अचानक 10 वर्षीय बच्चा अनियंत्रित होकर नीचे जमीन में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना होते ही हड़कंप मच गया घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चक मदा गांव में संजय का 10 वर्षीय पुत्र बट्टू अपने बच्चों के साथ खेला था तभी खेलते खेलते अनियंत्रित होकर नीचे जमीन में गिर गया जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया 10 वर्षीय बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है इस मामले में परिजनों ने बताया कि 10 वर्षीय अन्य बच्चों के साथ में खेला था और तभी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिसके चलते गंभीर घायल हो गया।