राष्ट्रीय लोक दल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की धूमधाम से मनाई जयंती

 राष्ट्रीय लोक दल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की धूमधाम से मनाई जयंती



फतेहपुर।राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधान मंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। पार्टी के प्रदेश महासचिव चौ. भूपाल सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. विद्याकान्त सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नहर कालोनी पहुंच चौ. चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के प्रथम किसान नेता थे, जो प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार किसानों के हित में काम करते रहे और पहली बार किसान की समस्या को लेकर सड़क से सदन तक उन्होंने आवाज उठाई। इसके अलावा जिलाध्यक्ष में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपेन्द्र तोमर,दिलीप तोमर, चंद्रपाल सिंह वर्मा, बलराम सिंह, दिनेश सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ