निखार व महिला थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वधान में मिशन नारी सशक्तिकरण 2023 का आगाज

 निखार व महिला थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वधान में मिशन नारी सशक्तिकरण 2023 का आगाज



फतेहपुर।निखार व महिला थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान मे मिशन नारी सशक्तिकरण 2023का आगाज़ नारी सुरक्षा 

नारी सम्मान 

नारी स्वालम्बन के तहत 

महिला  थाना अध्यक्ष श्रीमती कांति सिंह अपनी एंटी रोमियो टीम महिला कांस्टेबल यशस्वी महिला, कांस्टेबल यशोदा, महिला कांस्टेबल वंदना, महिला कांस्टेबल  अनीता तथा निखार वूमेन ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट  इंस्टीट्यूट वर्मा चौराहा की निदेशक डाक्टर माधुरी साहू,ज्ञानस्थली विद्या मन्दिर की चेयरपर्सन (प्रबन्धक )उमा शरन गुप्ता,सेल्फ डिफेन्श नारी शक्ति सुष्मिता दीक्षित

जिला समन्वयक

चाइल्ड लाइन अजय सिंह चौहान और  सबके चिरपरिचित आचार्य रामनारायण सबके संयुक्त तत्वावधान मे सबके सहयोग से ज्ञानस्थली विद्यालय प्रांगण मे एक गोष्टी कर महिलाओं ,बालिकाओं ,

एवं बालकों को 

*👉🏻मिशन शक्ति*

*👉🏻नारी सुरक्षा*

*👉🏻नारी सम्मान*

नारी स्वालम्बन 

अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-

*112* पुलिस आपातकालीन सेवा

*1076* मुख्यमंत्री हेल्प लाइन

*1090* विमेन पावर हेल्प लाईन

*1930* साइबर अपराध हेल्पलाइन

*102* स्वास्थ सेवा 

*108* एम्बुलेंस सेवा

*1098* चाइल्ड हेल्प लाइन

*181* महिला हेल्प लाइन

 महिला थाना के  सी यू जी नंबर 9454404879 के बारे में  जानकारी  देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे महिला थानाध्यक्ष आदरणीया कान्ति सिंह ने जरुरतमन्द महिलाओं को सुकून भरी ठन्डी हेतू निःशुल्क कम्बल का वितरण किया।निखार की निदेशक डाक्टर माधुरी साहू और विद्यालय प्रबन्धक उमा शरन गुप्ता ने गोष्ठी मे आई हुई माताओं को निःशुल्क मास्क का वितरण करते हुये उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरुक किया।एक नये साल की दस्तक मे  थाना जिलाअधिकारी कान्ति सिंह ने व डाक्टर माधुरी ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ हुनरमन्द बनने हेतू प्रेरित किया नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी अत्यन्त उत्साह के साथ अपनी मधुर आबाज मे  प्रकृति व सरस्वती वन्दन कर वातावरण को सुरमयी और आनन्दमयी बना दिया। 

खेल खेल मे ही डाक्टर माधुरी ने नन्हीं बालिकाओं  को गुड टच और बेड टच के प्रति भी जागरुक किया।अजय सिंह चौहान जिला समन्वयक(चाइल्ड लाइन )जी ने बच्चों के हुनर को उनके जज्बों को एक नया आसमान दिया और बहन सुष्मिता जी ने न केवल शब्दों से बल्कि उन्हें प्रक्टीकल करके आत्मरक्षा के गुर सिखायें और जीवन को सुरक्षित करने का मूलमंत्र दिया। आचार्य रामनारायण की सेवा भावना की पात्र है जनपद कृतज्ञऔर चिर ऋणी  रहेगा आपके इन समाज सेवा के  जज्बों के आगे और इस  कार्यक्रम के समन्वयक व सफल आयोजन मे महती भूमिका निभाने वाली डाक्टर माधुरी साहू जोकि निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट की निदेशक  हैं  ने  उस अदृश्य शक्ति ईश्वर का आभार प्रकट किया कि जब जब भी  वो शून्य से शुरु करती हैं ईश्वरीय शक्ति उन्हें शिखर तक पहुंचा देती  है ! डाक्टर माधुरी साहू 

निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट की निदेशक होने के साथ

आई टी आई फतेहपुर की ब्रान्ड एम्बेसडर भी हैं उनके सामाजिक कार्य को देखते हुये उन्हें राष्ट्रीय स्तर मे प्रतिष्ठित साहू समाज ने 

प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है 

महिलाओ को हुनरमन्द बनाने के साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारने के सामाजिक कार्य को 

एक और उपलब्धि मिली है वो है जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन्हें  

कार्यस्थल मे  महिला उत्पीड़न की रोकथाम की जिम्मेदारी देते हुये जिला विद्यालय निरीक्षण समिति का सदस्य बनाया है

टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र