स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा ग्राम संगठन का गठन कर किया गया उदघाटन

 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा ग्राम संगठन का गठन कर किया गया उदघाटन




बांदा : उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा विकास खंड कमासिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमासिन मे एन आर एल एम(NRLM) योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा  ग्राम संगठन का गठन किया गया जिस संगठन का नाम खुशी ग्राम संगठन रखा गया जिसमे पदाधिकारियों का चयन कर उनके कार्य एवं उत्तरदायित्वो की शपथ दिलाई गई ख़ुशी ग्राम संगठन में चयनित पदाधिकारियों में श्रुतिलेश  अध्यक्ष एवं गीता देवी   उपाध्यक्ष,उषा देवी सचिव ममता उपसचिव कोषाध्यक्ष नीतू त्रिपाठी को चुना गया वहीं विकासखंड नरैनी से आई सीनियर आई सी आर पी गुडिया सिंह व सुनीता यादव के द्वारा चयनित सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यों व दायित्वों के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरबिंद गुप्ता उर्फ बाबा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर ब्लाक मिशन प्रबंधक भरत द्विवेदी,आई पी आर पी स्नेहलता, बैंक सखी, समूह सखी सहित समूह की सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ