अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से युवती घायल

 अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से युवती घायल



बिंदकी फतेहपुर।अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से ई रिक्शा में सवार युवती घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के चौराहे में तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया जिसके चलते ई रिक्शा में सवार प्रियंका देवी उम्र 19 वर्ष पुत्री आसाराम निवासी राशि का डेरा कोर्रा कनक थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा गाल प्रियंका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ