अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

 अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत



फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर के समीप गुरूवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रहे 46 वर्षीय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र अंगद निमंत्रण में खरगू सरांय गया था। आज सुबह लगभग छह बजे वह अल्लीपुर में वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

टिप्पणियाँ