अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

 अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल



फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पहनी गांव निवासी रामसुमेर का 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक ई-रिक्शा से हथगाम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से बुरी तरह घायल हो गया। इसी प्रकार इसी थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव निवासी बैजनाथ का 25 वर्षीय पुत्र आशुतोष बाइक से शहर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखिनी गांव के समीप पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 


छत से गिरकर मासूम घायल


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेनीपुर में शुक्रवार की दोपहर खेलते-खेलते ढाई वर्षीय मासूम बच्चा छत से नीचे गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार सेनीपुर गांव निवासी अमित का पुत्र अथर्व आज दोपहर सीढ़ियों से चढ़कर छत पर चला गया। तभी खेलते समय वह नीचे गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलंेस ने घायल मासूम बच्चे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाबत जानकारी मासूम की मां प्रीति ने दी है। 


मधुमक्खियों के हमले से युवक घायल


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगांव में शुक्रवार की दोपहर जंगल गये 45 वर्षीय युवक पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार सनगांव निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र सेराज आज दोपहर जंगल चारा काटने जा रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अचानक पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलंेस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 


नौ पर शांति भंग की कार्रवाई

फतेहपुर। जनपद के 


अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्ध 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हुसैनगंज थानाध्यक्ष दो, सदर कोतवाली एक, बिंदकी कोतवाली प्रभारी तीन, गाजीपुर एक, हथगाम एक तथा असोथर थानाध्यक्ष ने एक पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। 


महिला ने फांसी लगाकर दी जान


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरपुर मजरे आदमपुर में गुरूवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में 30 वर्षीय एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार शमशेरपुर मजरे आदमपुर गांव निवासी जयनारायण की पत्नी ऊषा देवी ने गुरूवार की देर शाम घर के अंदर पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई। कुछ ही देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र