2 देसी बम के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिंदकी फतेहपुर।मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 2 देसी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कारवाही कर न्यायालय में पेश किया।जानकारी के अनुसार जोनिहा चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय अपने हमराह सिपाही सुधांशु शुक्ला तथा अरुण के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रंजीत पटेल उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महादेव निवासी शाहबाजपुर कोतवाली बिंदकी जिला फतेहपुर को दो देसी तुलसी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।