मोटे अनाज है सुपर फूड्स:कृषि उपनिदेशक

 मोटे अनाज है सुपर फूड्स:कृषि उपनिदेशक 



जैविक किसान मेला मे दी गई जानकारी 



फतेहपुर।हसवा विकास खंड के पंथुवा गाँव मे ईश एग्रीटेक प्र.लि.इंदौर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे किसान गोष्ठी जैविक किसान मेला आयोजित हुआ।मुख्य अथिति कृषि उपनिदेशक राममिलन सिंह परिहार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा आहार एवं पोषण विशेषज्ञ  मोटे अनाजो से इतना प्रभावित है की इन्हे सुपर फूड्स के रूप मे मान्यता दे रहे है।इसीलिए मोटा अनाज वर्ष 2023 मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा मे होने के कारण मोटे अनाज एनीमिया व कुपोषण की समस्या दूर करने मे सहायक है। उत्पादन कम होने से ये अनाज आज महगे है इसलिए किसान भाई मोटे अनाजो की जैविक खेती करे और इससे किसानो को अच्छा लाभ मिलेगा।जहरमुक्त खेती के करने के लिए किसानो को केवीके के अध्यक्ष डा.एके सिंह,सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डा.शिवमंगल सिंह,प्रगतिशील किसान वीरेंद्र यादव ने प्रोत्साहित किया।किसानो को पीएम किसान की एसडीओ रंजीत चौरसिया द्वारा जानकारी दी गई।पशु वैज्ञानिक डा.संजय कुमार पांडेय ने किसानो को पशु की नस्ल सुधार एवं पशु आधारित खेती करने की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया।इस मौके पर नोडल अधिकारी सूरज कुमार सरोज,प्रोजेक्ट हेड शुद्धात्म जैन,प्राजेक्ट क्वार्डिंनेटर जितेंद्र सिंह,अनिल सिंह,अशोक सिंह रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र