अनियंत्रित बाइक रोड पर गिरने से बाइक पर बैठा बच्चा गम्भीर रूप से घायल

 अनियंत्रित बाइक रोड पर गिरने से बाइक पर बैठा बच्चा गम्भीर रूप से घायल



फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी अर्जुन अपने 8 वर्षीय पुत्र विष्णु को बाइक पर बैठा कर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठा 8 वर्षीय उसका पुत्र विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए तुरंत परिजन बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र