तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, चालक की मौत

 तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, चालक की मौत



फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के केवटमई गांव के समीप बीती देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गया। जिसमे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार खखडेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर गांव निवासी चेतराम का 45 वर्षीय पुत्र श्रीनाथ  जो बीती देर शाम बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह रावपुर केवटमई गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। जिसमें बाइक चालक श्रीनाथ गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नज़दीकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच कर घायल बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुरमई चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र मौर्य ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जब घटना की सूचना परिजनों को हुई तो मां देवरती, भाई रघुनाथ कुमार व उमेश कुमार सभी का रो रो कर बुरा हाल होता रहा। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता देवी व एक पुत्र शिवम् व एक पुत्री दिब्या को रोता बिलखता छोड़ गया है।

टिप्पणियाँ