वाहन शो रूम में चोरी, रिपोर्ट दर्ज, तहकीकात जारी
कानपुर।कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोरों ने एक वाहन कंपनी के शोरूम में रात में धावा बोलकर रूम का ताला तोड़ा और तिजोरी लगभग 59 लाख रुपये चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी शोरूम के कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर को दी। जिसके बाद जनरल मैनेजर महाराजपुर थाने पहुंचकर दो अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद महाराजपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार कुलगांव निवासी केसरी नन्दन मिश्र सनी टयोटा शोरूम में जनरल पद पर कार्यरत हैं। केसरी नन्दन मिश्र ने महाराजपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 4 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कंपनी के चालक पद पर कार्यरत कमर्चारी प्रशांत दीक्षित उनके घर पहुंचे और सूचना दी कि शोरूम में चोरी हो गई। है सूचना पर शोरूम देखा गया कि कैशियर का ताला टूटा है और वहां रखी तिजोरी रूम से दस मीटर दूरी पर टूटी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। इस सम्बंध में महाराजपुर एसीपी चकेरी अमरनाथ ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस घटना खुलासा करेगी।