महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया

 महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा  के बारे में जागरूक किया



फतेहपुर।धाता थाना क्षेत्र मे मिशन शक्ति के तहत धाता कस्बे के अब्दुल कलाम नगर  में आयोजित मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के माध्यम से बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं मिशन शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ सेवा 108 एंबुलेंस सेवा 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078 181 112 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह महिला कांस्टेबल विभा तिवारी,पूनम देवी व अन्य पुलिस कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र