सेवा , सुशासन गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बता क्षेत्रीय अध्यक्ष नें कार्यकर्ताओं में भरा जोश
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय को नमन कर संघर्षों को किया याद,
दुनिया का विश्वास भारत पर भारत का विश्वास नरेन्द्र मोदी पर भाजपा की विचारधारा श्रेष्ठ
चौडगरा (फतेहपुर)। जनपद के मलवां विकास खण्ड मुरादीपुर में स्थित त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ ।
जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड प्रकाश पाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता चित्र व पं दीनदयाल उपाध्याय, मुखर्जी जी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित पुष्पांजलि अर्पित कर वन्दे मातरम् गीत के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर बढ़ाया मान की हौसला अफजाई।कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष नें भारत व भारतीयता के आधार पर दल बनाने वाले पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं दीनदयाल उपाध्याय, के संघर्षों को याद कर किया।
पूर्वी पाकिस्तान पश्चिमी पाकिस्तान के विघटन पर की चर्चा मुखर्जी के द्वारा एक विधान एक निशान,एक संविधान को याद कर कहा जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है वो कश्मीर हमारा है सारे जहां से प्यारा है। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बता कर सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश। राजीव गांधी द्वारा परिवार नियोजन की बात कहने पर अटल जी द्वारा दो सांसदों की पार्टी आज पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है । राम मंदिर के निर्माण भव्य रुप से बनकर हो रहा तैयार सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि दुनिया का विश्वास भारत पर भारत का विश्वास नरेन्द्र मोदी पर विपक्ष केवल मोदी हटाओ तक सीमित न तो इनके पास को नीति है न नियत मोदी विरोध करते करते भारत विरोधी हो गए। यूनिफार्म सिविल कोड जल्द लगू होगा सबको संविधान मानना पड़ेगा।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा नें भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़ने व उनके अनुभव को सहेजने पर जोर दिया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सींच कर पुष्पित किया है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल , अनिल सिंह,विजय लक्ष्मी साहू (मण्डल प्रभारी) रमनजीत सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मलवां, पूर्व प्रमुख विकास त्रिवेदी, अरुण शुक्ला मण्डल अध्यक्ष देवमई मनोज सिंह, रामकुमार साहू, उदयभान गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संगीता तिवारी, के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से रहे मौजूद।