बाइक और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 बाइक और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 



फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के गोदरौली गांव के समीप एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटया गांव निवासी ओमप्रकाश का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र अपनी ससुराल आ रहा था। जब वह औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र