वृद्धा आश्रम में मासिक निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

 वृद्धा आश्रम में मासिक निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन



फतेहपुर।अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वृ़द्धाश्रम, में मासिक निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त जागरुकता शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धजनो को शासन द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन व अभिभावक के न रहने पर बाल कल्याण योजनाओ से सम्बन्धित मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डेन श्रीमती नीतू वर्मा, 02 सफाई कर्मी, 03 रसोइयां एवं एक भण्डारी उपस्थित पाये गये। वृद्धाआक्षम में 81 वृद्धजन उपस्थित पाये गये जिनमें 23 महिलाये एवं 58 पुरुष उपस्थित पाये गये।  वृ़द्धाश्रम में प्रत्येक इनमेट्स से बातचीत की गयी एवं उपस्थित वृद्धजनो से खान-पान चिकित्सा व्यवस्था व साफ-सफाई आदि की जानकारी व निरीक्षण किया गया। उपस्थित सम्बन्धित वार्डेन को निर्देशित किया गया कि पाकशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये एवं वृद्धजनो को सुपाच्च व हल्का भोजन करवाये। 

वृद्धाश्रम में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा वृद्धजनो के अधिकारो एवं महिलाओ के अधिकारो के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी इसके अतिरिक्त वृद्धजनो के मनोरंजन हेतु साधन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया। वृद्धजनो के टहलने हेतु वृद्धाश्रम के गार्डेन में साफ-सफाई कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। सभी वृद्धजनो को योग कराये जाने सम्बन्धी निर्देश वार्डेन को दिये गये। समय-समय वृद्धजनो की स्वास्थ्य की जांच कराये जाने हेतु उचित कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी दिया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र