मां राम श्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 मां राम श्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस




फतेहपुर।स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर  मांरामश्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज केशवकुंज आबूनगर में ध्वजारोहण  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी द्वारा झंडारोहण किया गया तत्पश्चात झंडी  दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी आवास विकास होते हुए क्रमशः शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री,  विद्यार्थी चौराहा में गणेश शंकर विद्यार्थी जी एवम पटेल नगर चौराहा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ० केशभान सिंह  ,प्रबंधक ध्यान सिंह सभासद विनय तिवारी , सभासद गुड्डू यादव ,समाजसेवी अशोक तपस्वी  यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव, निर्मल सिंह यादव , संजय सिंह  ,नरसिंह ,धीर सिंह ,समाज सेवी फैजान अली, जगदीश , विनोद , के द्वारा  माल्यार्पण किया गया।  तत्पश्चात प्रभात फेरी पत्थर कटा चौराहा  बिंदकी बस स्टॉप  होते हुए आबूनगर जीटी रोड के रास्ते   से विद्यालय तक पहुंची। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ केशभान सिंह ' केशव'  प्रबंधक ध्यान सिंह एवम  शिक्षक ज्ञान सिंह ज्ञान सिंह चौहान रामेंद्र संदीप अमित शिवनारायण  अनिल एवं दिनेश  सर्वेश अजय शुभम बलराम,अशोक विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती सुमन यादव ,माया प्रीतिमा ,प्रतिज्ञा ,काजल,शिफा नाजिम  अजीमा, रानी सिंह, रानी देवी, दिव्या  ,दीक्षा कृतिका, एवं अभिभावक व बच्चों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कुशलपूर्वक  प्रभात फेरी कार्यक्रम को सफलता पूर्वक  संपन्न कराया।

टिप्पणियाँ