झूठ बोलने में योगी व मोदी को महारत हासिल : अखिलेश

 झूठ बोलने में योगी व मोदी को महारत हासिल : अखिलेश

प्रशिक्षण शिविर में सपाईयों में भरा जोश

प्रदेश की बाबा सरकार जनता के साथ कर रही छलावा

विकास के नाम पर बदले सपा सरकार की योजनाओं के नाम


 


बांदाः भगवान राम की तपोस्थली में वहीं सफल हो पाया है जिसने जाति धर्म से हटकर कार्य किया है। यहां पर मानस और मन को जिसने पढा वह सफल रहा। लेकिन वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार यहां के लोगों के साथ छलावा कर रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नाम पर झूला बनाया गया। डिफेंस कारिडोर का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया। प्रदेश की बाबा सरकार सिर्फ जनता को धोखे पर धोख दिये जा रही है। मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार को अपने फैसले बार बार वापस करने पडते है। ऐसी सरकार से लोगों का मन भर गया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र व प्रदेश सरकार को माकूल जवाब देगी। 

यह बात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहीं। मुख्यालय में सपा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की गौरव गाथा सदैव अमर रहेगी। यहां पर रानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, आल्हा उदल का इतिहास अमर है। चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोस्थली है। तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना यहीं की। यह भूमि जाति धर्म से उपर सोचने वालों की रही है। यहां पर वहीं सफलता प्राप्त कर पाया जिसने भेदभाव की राजनीति से खुद को दूर रखा। तुलसीदास की मानस का समाजवादी भी स्मरण करते है। मानस को लेकर कुछ लोगों के निजी विचार हो सकते है। चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेला की शुरूआत भी सपा सरकार के कार्यकाल में की गयी थी। 

सभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम भाजपा की बाबा सरकार कर रही है। सपा सरकार ने एंबुलेंस, डायल 100 जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी थी। जिसका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। लेकिन वर्तमान सरकार ने सारी व्यवस्थाएं ही खराब कर दी है। इन्होंने भय, भूख और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी। लेकिन आलम यह है कि अब भय, भूख और भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता कराह रही है। कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश सरकार लोगों के आशियाने बुलडोजर से गिरा रही है। उन्होंने भाजपा को चेताया कि बुलडोजर बाबा जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। यह दांव भविष्य में उल्टा भी पड सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले याद रखे कि उनके भी कई मंजिल के घर है। अफसरशाही को चेताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अफसर सरकार चलाते है। जिसकी सरकार होती है उसी के अफसर भी होते है। अधिकारियों को यह बात भी समझ में आनी चाहिए कि सरकारें तो बदलती रहती है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को लेकर उन्होनें कहा कि झूला झूलने का मन हो तो वहां पर सफर करना चाहिए। डिफेंस कारिडोर का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया। प्रदेश में सांड खुलेआम घूम रहे है और हादसों को बढा रहे है। कहा कि वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार को झूठ बोलने में महारत हासिल है। जनता को मंहगाई, बेरोजगारी की मार झेलनी पड रही है। खादृय पदार्थां की कीमतें आसमान छूं रही है। बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अपने मुंह अपनी बडाई में लगी हुयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया और पीडीए का गठबंधन प्रदेश में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।  


सपा नेताओं को दी श्रृद्वांजलि

फोटोः जितेंद्र शर्मा व दिनेश शर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण करते सपा सुप्रीमो

फोटोः जिला सचिव शेखर शर्मा से वार्ता करते अखिलेश यादव

बांदाः दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के मौके पर मुख्यालय पहुंचे सपा सुप्रीमो ने प्रवास के दूसरे दिन पूर्व सपा नेताओं जितेंद्र शर्मा और दिनेश शर्मा दिन्ना के आवास पहुंचकर उन्हें श्रृद्वांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सपा के लिए उनके समपर्ण को भी याद किया। 

मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कुछ समय निकाल कर दिवंगत सपा नेताओं जितेंद्र शर्मा और दिनेश शर्मा दिन्ना के आवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने उनके चित्रों पर माल्यापर्ण कर अपनी श्रृद्वाजंलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन दोनों भाईयों ने सपा के जनपद में विशेष कार्य किये। जिसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलता रहा। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने से उन्हें अपार जनसमर्थन हासिल था। दोनों भाईया की असामयिक मृत्यु से जनपद में समाजवादी पार्टी को अपने भरोसेमंद नेताओं का नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र शर्मा व दिनेश शर्मा के छोटे भाई व वर्तमान में जिला सचिव शेखर शर्मा से बात कर जनपद में सपा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। साथ ही आगामी केंद्र सरकार के चुनाव के लिए सपा के पक्ष में माहौल बनाने हुतु विशेष कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र