केंद्रीय मंत्री ने किया शहरी गैस पाइप लाइन परियोजना का लोकार्पण,प्रथम चरण में 3 हजार घरों में गैस पाइप लाइन से होगी सप्लाई,100 घरों में चालू
केंद्रीय मंत्री ने किया शहरी गैस पाइप लाइन परियोजना का लोकार्पण,प्रथम चरण में 3 हजार घरों में गैस पाइप लाइन से होगी सप्लाई,100 घरों में चालू

यूपी के फतेहपुर में नगर क्षेत्र के रहने वाले लोगों को अब गैस सिलेंडर के इंतजार नही करना होगा क्योंकि गैस पाइप लाइन के जरिए घरों में गैस की सप्लाई शुरू हो गई है।जिसका लोकार्पण जिले की सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया है।कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में शहरी गैस पाइप लाइन परियोजना का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम में आये लोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि विगत दो साल पहले शहर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम आइजीएल शुरू किया गया था।जिसका आज लोकार्पण किया गया है और एक घर पर खुद गैस पाइप लाइन से पहुची गैस चूल्हा को जलाकर देखा है।केंद्रीय मंत्री ने कहा की पाइप लाइन से पहुचने वाली गैस से दुर्घटना भी कम है और बड़ा हादसा भी नही होगा।अभी प्रथम चरण में 3 हजार नगर क्षेत्र के घरों में कनेक्शन हुआ है और करीब 100 सौ घरों में चालू हो गया है।अब घरों पर पीएनजी से खाना पकेगा।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा विधायकों और नेताओं का साल पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,खागा विधायक कृष्णा पासवान,अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी,व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग,शिव चंद्र शुक्ला, वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ