राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा व बसपा पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP की 'B' टीम है BSP

 राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा व बसपा पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP की 'B' टीम है BSP



न्यूज़।कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ ही बसपा को भी घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा व बसपा पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP की 'B' टीम है BSP कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ बसपा को भी घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। जबकि बसपा विधायक का भाजपा के पक्ष में मतदान करने से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा व बसपा पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP की 'B' टीम है BSP राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा व बसपा पर साधा निशाना राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ ही बसपा को भी घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस विधायक पूरी मजबूती से गठबंधन के साथ खड़े रहे। जबकि बसपा विधायक का भाजपा के पक्ष में मतदान करने से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। भाजपा का कैसे फायदा होगा ? बसपा उस पर काम कर रही है। भाजपा सरकार युवा, किसान व मजदूर के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस इन सभी अन्यायों का विरोध करती है और पूरी ताकत के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध लड़ेगी। उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी को केवल 29 मत मिले, जिसमें से 21 वोट भाजपा ने अलाट किये थे। इससे साफ है कि अलाटमेंट से पहले ही उनकी रणनीति बन गई थी कि भाजपा को क्रास वोटिंग करानी है।

टिप्पणियाँ