जय श्रीराम के नारों के साथ हिन्दू, मुस्लिम रामभक्तो ने बरसाए फूल फतेहपुर।असोथर कस्बे में रामनवमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया रामभक्तो ने गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए अश्वस्थामापुरी (असोथर) में रामनवमी के दिन सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखी गई। दरअसल अश्वस्थामा की नगरी में रामनवमी के दिन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के प्राचीन अश्वस्थमा बाबा मंदिर से जब यात्रा शुरू होकर गुजरी तो यहां हिंदू मुस्लिम एकता का भी संदेश देखने को मिला। राम भक्तों ने यहां जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं मुस्लिम समाज ने उन पर (श्रद्धालुओं) को जमकर फूल बरसाए। हिन्दुओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे राम नवमी के दिन अश्वस्थामा नगरी असोथर श्रीराम के रंग में रंगी दिखी। हजारों की संख्या में राम भक्त ने नगर पंचायत को जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर दिया। केसरिया साफा पहने राम भक्तों ने यहां इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। वहीं मुस्लिम समाज के लोग अपनी धार्मिक वेशभूषा में राम भक्तों पर फूल बरसाते दिखे। इस इलाकों से गुजरी शोभायात्रा नगर के प्राचीन अश्वस्थामा बाबा मंदिर से असोथर नगर में रामनवमी की शोभायात्रा रवाना हुई। इसके बाद रामनगर कौहन मार्ग, गुप्ता मोहल्ला, मुस्लिम टोला, पुरानी बाजार, ब्लॉक मुख्यालय, बस स्टॉप और प्रताप नगर झाल तिराहा होते हुए प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे,सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया। हजारों राम भक्त बनें कार्यक्रम के साक्षी हजारों लोगों की भीड़ ने त्यौहार को असोथर नगर पंचायत समेत क्षेत्र के लिए यादगार बना दिया।रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखा। चारों तरफ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता देखी गई। ड्रोन कैमरा से भी शोभायात्रा पर निगरानी रखी गई। हर गली चौराहे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।रामनवमी का त्योहार असोथर में बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया गया। जिसमें जगह जगह ग्रामीणों और समाजसेवियों, सभासदों द्वारा भंडारे और शरबत आदि का यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने लुत्फ उठाया। रामनवमी की शोभा यात्रा का आयोजन रामनवमी आयोजन समिति द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के नेतृत्व में हजारों राम भक्तों ने हिस्सा लिया।

 जय श्रीराम के नारों के साथ हिन्दू, मुस्लिम रामभक्तो ने बरसाए फूल



फतेहपुर।असोथर कस्बे में रामनवमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया  रामभक्तो ने गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए अश्वस्थामापुरी (असोथर) में रामनवमी के दिन सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखी गई। दरअसल अश्वस्थामा की नगरी में रामनवमी के दिन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के प्राचीन अश्वस्थमा बाबा मंदिर से जब यात्रा शुरू होकर गुजरी तो यहां हिंदू मुस्लिम एकता का भी संदेश देखने को मिला। राम भक्तों ने यहां जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं मुस्लिम समाज ने उन पर (श्रद्धालुओं) को जमकर फूल बरसाए।

हिन्दुओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

राम नवमी के दिन अश्वस्थामा नगरी असोथर श्रीराम के रंग में रंगी दिखी। हजारों की संख्या में राम भक्त ने नगर पंचायत को जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर दिया। केसरिया साफा पहने राम भक्तों ने यहां इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। वहीं मुस्लिम समाज के लोग अपनी धार्मिक वेशभूषा में राम भक्तों पर फूल बरसाते दिखे।

इस इलाकों से गुजरी शोभायात्रा

नगर के प्राचीन अश्वस्थामा बाबा मंदिर से असोथर नगर में रामनवमी की शोभायात्रा रवाना हुई। इसके बाद रामनगर कौहन मार्ग, गुप्ता मोहल्ला, मुस्लिम टोला, पुरानी बाजार, ब्लॉक मुख्यालय, बस स्टॉप और प्रताप नगर झाल तिराहा होते हुए प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे,सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया।

हजारों राम भक्त बनें कार्यक्रम के साक्षी हजारों लोगों की भीड़ ने त्यौहार को असोथर नगर पंचायत समेत क्षेत्र के लिए यादगार बना दिया।रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखा। चारों तरफ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता देखी गई। ड्रोन कैमरा से भी शोभायात्रा पर निगरानी रखी गई। हर गली चौराहे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।रामनवमी का त्योहार असोथर में बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया गया। जिसमें जगह जगह ग्रामीणों और समाजसेवियों, सभासदों द्वारा भंडारे और शरबत आदि का यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने लुत्फ उठाया। रामनवमी की शोभा यात्रा का आयोजन रामनवमी आयोजन समिति द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के नेतृत्व में हजारों राम भक्तों ने हिस्सा लिया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र