पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

 पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती 



फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के आरा मशीन चौराहे के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शाहपुर गाँव निवासी घससी का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार अपने गाँव निवासी राम किशोर के 21 वर्षीय पुत्र रमेश के साथ बाइक पर सवार होकर बीती रात थानां क्षेत्र के आरा मसीन चौराहे पर कुछ सामान लेने आया था। तभी चौराहे के समीप पिकअप उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घायलों का इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी सुनील के परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। जबकि रमेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही घायल रमेश के परिजनों ने बताया बीती रात सुनील की बहन की बारात आई थी। तभी कुछ सामान की कमी हो गई तो यह दोनो बाइक पर सवार होकर आरा मसीन चौराहे सामान लेने गए थे। तभी पिकअप इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई जिसमे दोनो घायल हो गए है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र