फैक्ट्री मालिक नहीं दे पाए एन ओ सी बिंदकी फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में टायर फैक्ट्री के मालिक एन ओ सी नहीं दे पाए। विस्फोट की दुर्घटना के बाद तहसीलदार बिंदकी अचलेश पुलिस व राजस्व टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे। मौके पर फैक्ट्री मालिक राजेश दुग्गल कोई कागजात नहीं दिखा पाए। तहसीलदार ने शनिवार को बिंदकी कार्यालय में सारे कागजात प्रस्तुत करने को आदेशित किया था। लेकिन शनिवार शाम तक, पर्यावरण एन ओ सी, फायर एनओसी, फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं में शोधन यंत्र लगे होने के कागजात नहीं दे सके हैं। हलांकि फैक्ट्री चालूहै। चिमनी से धुआं निकल रहा है। घायल मजदूरों ने सही इलाज न होने का आरोप लगाया है। रविवार को घायलों के परिजन थाने में शिकायत करेंगे। दुर्घटना के बाद लेबर ठेकेदार भूमिगत है। क्षेत्र में टायर गला कर तेल और तार निकालने की पांच फैक्ट्रियां दिन रात जहरीला धुआं उगल रहे हैं। दुर्गंध से आसपास के ग्रामीण आजीज हैं । हाईवे में आशापुर में एक, गोधरौली में दो, रामपुर गांव में एक तथा रावतपुर गांव में एक फैक्ट्री संचालित है। रामपुर गांव की फैक्ट्री में भी बड़ा हादसा हो चुका है। गोधरौली गांव की फैक्ट्री में भी पहले मजदूर झुलस चुके हैं। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया अगर घायल तहरीर देते हैं तो करवाई की जाएगी।

 फैक्ट्री मालिक नहीं दे पाए एन ओ सी


बिंदकी फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में टायर फैक्ट्री के मालिक एन ओ सी नहीं दे पाए। विस्फोट की दुर्घटना के बाद तहसीलदार बिंदकी अचलेश पुलिस व राजस्व टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे। मौके पर फैक्ट्री मालिक राजेश दुग्गल कोई कागजात नहीं दिखा पाए। तहसीलदार ने शनिवार  को बिंदकी कार्यालय में सारे कागजात प्रस्तुत करने को आदेशित किया था। लेकिन शनिवार शाम तक, पर्यावरण एन ओ सी, फायर एनओसी, फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं में शोधन यंत्र लगे होने के कागजात नहीं दे सके हैं। हलांकि फैक्ट्री चालूहै। चिमनी से धुआं निकल रहा है। घायल मजदूरों ने सही इलाज न होने का आरोप लगाया है। रविवार को घायलों के परिजन थाने में शिकायत करेंगे। दुर्घटना के बाद लेबर ठेकेदार भूमिगत है। 

क्षेत्र में टायर गला कर तेल और तार निकालने की पांच फैक्ट्रियां दिन रात जहरीला धुआं उगल रहे हैं। दुर्गंध से आसपास के ग्रामीण आजीज हैं । हाईवे में आशापुर में एक, गोधरौली में दो, रामपुर गांव में एक तथा रावतपुर गांव में एक फैक्ट्री संचालित है। रामपुर गांव की फैक्ट्री में भी बड़ा हादसा हो चुका है। गोधरौली गांव की फैक्ट्री में भी पहले मजदूर झुलस चुके हैं। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया अगर घायल तहरीर देते हैं तो करवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र