गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 412वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 412वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

संस्थान के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को ऋषि सद्साहित्य का लाभ मिलेगा 

ऋषि का सद्ज्ञान व्यक्ति को सन्मार्ग पर चलाता है:उमानंद शर्मा

लखनऊ।गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘वैद आई.एस.एस. सेक्टर-सी अलीगंज लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 412वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्रा श्री हंस ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को (अंग्रेजी एवं हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। 
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्ज्ञान व्यक्ति को सन्मार्ग पर चलाता है‘‘। वी0के0 श्रीवास्तव, पुनीत पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, हंस जी, देवेन्द्र सिंह, एवं संस्थान के निदेशक डॉ. प्रत्यूष त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला, डॉ. इशान त्रिपाठी, पुनीत पाण्डेय एवं अधिकारी एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
पत्नी के सपनों को पंख देकर खुद अकेला रह गया पति: कानपुर के बजरंग भदौरिया की कहानी*
चित्र
फतेहपुर हाईवे पर छोड़ी गई 7 साल की मासूम बच्ची,पुलिस जांच में जुटी
चित्र
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र