भाकियू टिकैट गुट के प्रदेश सचिव का किसानों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
भाकियू टिकैट गुट के प्रदेश सचिव का किसानों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

किसान समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत


फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जिले में आज प्रथम आगमन पर किसानों ने जगह जगह स्वागत किया।काफिले के साथ शहर के नहर कालोनी परिसर पहुचे प्रदेश सचिव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में स्वागत समारोह के बाद स्वागत से गदगद नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट को दो साल से जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चला रहे थे और किसानों के समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे है।राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैट ने मुझे प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिया है उस पर खरा उतरने के साथ किसान नेताओं को लेकर किसानों के समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या के कारण किसान काफी परेशान चल रहा है।जिसको लेकर एक बडी पंचायत जिले में जल्द किया जायेगा।इस मौके पर मध्यंचल अध्यक्ष सालिगराम यादव,ज्ञान सिंह,जय कुमार पांडेय,अयाह ग्राम प्रधान कमलेश मिश्र सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में दिवंगत पत्रकार साथियों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि*
चित्र
कोटेदार कर रहे दो दो इलेक्ट्रॉनिक कांटो का प्रयोग
चित्र
हुसैनगंज कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर ऊसरपुरवा तक बन रही नाली निर्माण में ठेकेदारी कर रहा मनमानी
चित्र
हम सुधरेंगे युग सुधरेगा से गूंजा मंडल कारागार
चित्र
व्यापार मंडल की मुहिम में किसान यूनियन ने भी दिया अपना समर्थन
चित्र