उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय का किया निरीक्षण
उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय का किया निरीक्षण

व्यवस्था में और सुधार करने के लिए दिए दिशा निर्देश

बिंदकी फतेहपुर।उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद नगर पालिका परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा लाइब्रेरियन से पुस्तकालय की व्यवस्था में और सुधार करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साहित्य से संबंधित व ज्ञानवर्धक पुस्तक अधिक से अधिक रखी जाए।
रविवार को उपजिला अधिकारी बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री ने नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में रखी पुस्तकों को भी देखा तथा अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला तथा लाइब्रेरियन रितेश आनंद को निर्देशित किया कि पुस्तकालय की व्यवस्था और बेहतर की जाए। पुस्तकालय में साहित्य से संबंधित तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक अधिक से अधिक रखी जाए। यह भी बताया कि बच्चों का भ्रमण यहां कराया जाए ताकि उन्हें अधिक ज्ञान मिल सके। उप जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के दरवाजा खिड़की व दीवारों में फिर पुताई सफाई करने के निर्देश दिए टूटी हुई जाली भी बदलने का निर्देश दिया। कहा की रात में भी लाइट की व्यवस्था बनी रहे। इस मौके पर सफाई नायक रोशन दुबे एवं अखिलेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
पत्नी के सपनों को पंख देकर खुद अकेला रह गया पति: कानपुर के बजरंग भदौरिया की कहानी*
चित्र
फतेहपुर हाईवे पर छोड़ी गई 7 साल की मासूम बच्ची,पुलिस जांच में जुटी
चित्र
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र