आनंद केसरवानी बने असोथर व्यापार मंडल के अध्यक्ष,विमल कोषाध्यक्ष
आनंद केसरवानी बने असोथर व्यापार मंडल के अध्यक्ष,विमल  कोषाध्यक्ष


असोथर फतेहपुर।असोथर कस्बे में व्यापार मंडल मिश्रा गुट कि नयी कमेटी गठन के लिए व्यापारियो कि खुली बैठक का आयोजन किया गया  जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों को मनोनयन किया गया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा कि अगुवाई में सर्वसम्मति से आनंद केसरवानी कि नगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई मनोनीत अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया अधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ व्यापारियों के सहयोग के लिए 24 घंटे काम करने की बात कही। असोथर नगर पंचायत में व्यापार मंडल फतेहपुर के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक करके उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया।
 व्यापार मंडल के चयन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया आनंद केसरवानी उर्फ अन्नू को नगर पंचायत असोथर का व्यापार मंडल अध्यक्ष, राहुल अग्रहरी को महामंत्री, विमल कुमार को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरी को उपाध्यक्ष, संतोष अग्रहरी उपाध्यक्ष, अनूप कुमार उर्फ छोटू मंत्री,धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा मंत्री और किसान चंद्र साहू व विनय कुमार सक्सेना को संगठन मंत्री बनाया गया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
कार की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की दर्दनाक मौत
चित्र
बजरंग सेना टीम ब्लॉक खजुआ के द्वारा एसडीएम को सोपा गया ज्ञापन
चित्र
जयराम नगर चौराहे में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
चित्र
पुलिस भर्ती बोर्ड दौड़ परीक्षा में दौड़ करते समय चार युवतियां गिरकर गम्भीर रूप से हुई घायल
चित्र
समारोह के बीच इंटर के छात्रों को विदा करता विद्यालय प्रबंध तंत्र
चित्र