जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने 47 शिकायतो के शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने 47 शिकायतो के शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश

फतेहपुर।जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और  आश्वस्त किया कि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ नियमानुसार जन शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। जनता दर्शन के दौरान कुल 47 शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि  प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण किया जाय।
टिप्पणियाँ