घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल
घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल 

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव में घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी विजय बहादुर की 7 वर्षीय पुत्री शिवानी असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव अपनी ननिहाल गई हुई थी। तभी वह घर की छत पर खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल पहुंचे बालिका के मामा शिव भूषन ने बताया कि शिवानी हमारी भांजी है और वह अपनी ननिहाल आई हुई थी। तभी घर की छत पर खेलते समय नीचे गिरकर घायल हो गई है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र