ब्राह्मणो को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणो का उत्थान होगा
ब्राह्मणो को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणो का उत्थान होगा


 कानपुर।सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर जिले की बैठक दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैव नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है। चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणो का हितैषी बन कर वोट मागता है और चुनाव हो जाने के बाद ब्राह्मणो से दूरी बना लेता है और ब्राह्मण हित की बात नही करता है इसी कारण ब्राह्मण पिछडता जा रहा है। श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणो को राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा तभी ब्राह्मणो का विकास और उन्नति होगी ब्राह्मणो को एक होकर राजनैतिक दलो को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा उन्होंने कहा जून 2025 प्रदेश के 48जिलों तथा 6 प्रदेशों मे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
 बैठक में मुख्य रूप से कौशल किशोर अवस्थी जगदीश पाण्डेय शैलेंद्र तिवारी, संजीव मिश्रा पूर्व पार्षद सूर्य कान्त मिश्रा,देवेन्द्र दुबे पार्षद डा.हेमंत मोहन, सीता अग्निहोत्री,शशी कान्ता अवस्थी, नीलम मिश्रा, कमल कान्ता , महेश त्रिवेदी, अनीता त्रिपाठी, डाआर एन द्विवेदी सुरेन्द्र सिह राजपुरोहित, डा.राजीव शुक्ला, संजय अवस्थी, रामशेखर द्विवेदी आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र