एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ समारोह संपन्न
फतेहपुर।एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के संस्थापक नेशनल चीफ चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में आयोजित गांधी शांति प्रतिष्ठान न्यु दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारीयो की शपथ दिलाई गई। सभी नवयुक्त पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए नेशनल चीफ चंद्रशेखर आजाद नेअपने कथन में कहा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हम सभी को सजग प्रहरी के रूप में सक्रियता से एक साथ मिलकर कार्य करना होगा तभी हम भ्रष्टाचार में लगाम लगाने में सफल हो पाएंगे। और देश में नशे से ग्रसित लोगों को नशा से मुक्त करने के लिए नशा मुक्त भारत बनाने के लिए हम सभी को नई पीढ़ी को नशा से दूर रखने के लिए हम सभी को अग्रसर होना पड़ेगा।तभी हम नशे रूपी घातक बीमारी को जड़ से समाप्त करने में सफल हो पाएंगे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को 3 महीने के कार्य में अपने योगदान का ब्यौरा देना पड़ेगा। कि संस्था के हित के लिए आपने क्या-क्या कार्य किए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 27 पदाधिकारीयों की नियुक्तियां की गई। जिनमें प्रमुख नाम नेशनल डिप्टी चीफ राजेंद्र सिंह वालिया अजय द्विवेदी , विजय वीर तोमर, कौशलेंद्र तिवारी, सतीश,उमेश पांडेय विकास यादव आदि सभी नवयुक्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों की भी नेशनल चीफ चंद्रशेखर आजाद के द्वारा नियुक्ति शपथ पत्र के साथ की गई। शपथ समारोह में कई स्टेट के डिप्टी चीफो की भी उपस्थित रही। जिनमें प्रमुख नाम महाराष्ट्र डिप्टी चीफ रामदास ताटे उत्तर प्रदेश पूर्वी डिप्टी चीफ गोपीनाथ साहू एवं कई मंडलों जनपदों के पदाधिकारीयों की भी उपस्थिति रही।