शादी का झांसा देकर कई साल किया शारीरिक शोषण महिला ने लगाया आरोप
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
बांदा। एक महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि एक युवक के द्वारा महिला का सालों तक शारीरिक शोषण किया गया। महिला ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसने मेरे साथ कई साल शारीरिक संबंध बनाएं, जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने महिला पर बच्चा गिराने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने बच्चा गिराने से इनकार किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है जहां पर एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि बांदा के रहने वाले रत्नेश यादव पुत्र सुल्तान सिंह यादव निवासी बसंत विहार कॉलोनी कताई मिल के पास पिछले 4 वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद पीड़िता के एक बच्चा भी हुआ। जिसकी उम्र 3 साल है। पीड़िता ने बताया की 2021 में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस के द्वारा मेडिकल कराया गया था जिसमें डॉक्टर द्वारा दी गई DNA रिपोर्ट नेगेटिव आने पर महिला ने डॉक्टर पर भी आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया की रत्नेश यादव के पिता पुलिस के कर्मचारी थे और जब उनसे शिकायत की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए और जान से करने के धमकी दी और कहा कि यदि हमारे लड़के के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की तो तुम्हें जान से मार देंगे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया की एक महिला ने तहरीर दिया है कि उसके साथ गलत काम किया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कर दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।