डीएम व एसपी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
डीएम व एसपी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


फतेहपुर।शासन की मंशा है आम जन मानस को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समस्याओं का निदान मिले के क्रम में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। 
उन्होंने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि  अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायत कर्ता से फीड बैक भी लें। 
सदर तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। 
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक  धवल जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी जमीन/राजस्व से सम्बंधित मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,  परियोजना निदेशक डीआरडीए, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र