दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन


फतेहपुर।राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/सेमिनार का जिलाधिकारी  रविन्द्र सिंह ने राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र/पौधशाला रमुवा पंथुवा में दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
 जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी  पवन कुमार मीना ने नव निर्मित मिनी सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फाॅर वेजीटेबल हाईटेक नर्सरी रमुवा पंथुवा का निरीक्षण कर पौधशाला में नवीन आम की प्रजाति अरूणिका व अम्बिका के पौध रोपित किए।
जिलाधिकारी को जिला उद्यान अधिकारी द्वारा नव निर्मित मिनी सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फाॅर बेजीटेबल हाईटेक नर्सरी के संचालन एवं पौध उत्पादन की जानकारी दी गयी और बताया गया कि भौगोलिक दृष्टिकोण से जनपद औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अनुकूल है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले जनपद के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली तकनीकी को अपनाकर अपना विकास की सलाह दी गयी। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त फसल उत्पादन में अपनी लागत को कम करते हुए अधिक मुनाफा प्राप्त कर आय दोगुनी किये जाने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। मिर्च फसल से जुडे कृषकों को फसल से अधिक लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के माध्यम से मिर्च से जुडे प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर आय में वृद्धि करने का सुझाव दिया गया। 
साथ ही साथ पर ड्राॅप मोर क्राॅप माइक्रोइरीगेशन योजना का सहारा ले कर जल संचय व सूक्ष्म सिंचाई सयंत्रों (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिचाई पद्वति को अपनाये जाने की सलाह दी गयी एवं प्रगतिशील कृषकों सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषकों, निर्यातकों एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा प्रदर्शन व उत्पाद भेट की गयी। जिलाधिकारी  द्वारा प्रगतिशील कृषकों/निर्यातको एवं उद्यमियों को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया।
 मुख्य विकास अधिकारी  ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषकों का उत्साह वर्धन कर जनपद में निर्मित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फाॅर वेजीटेबल (हाईटेक नर्सरी) की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए हाईटेक नर्सरी में तैयार रोग रहित उच्च गुणवत्ता की पौध बेहन प्राप्त कर नवीन तकनीकी का प्रयोग कर औद्यानिक खेती करने की सलाह दी गयी।
प्रगतिशील कृषक शशि भूषण सिंह निवासी औग़  द्वारा कार्यक्रम में आये हुए कृषकों को प्याज की खेती करने की जानकारी प्रदान करते हुए फसल से होने वाले लाभ एवं लागत की विस्तृत जानकारी दी गयी। टिश्यू कल्चर केला की खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक शिव प्रताप सिंह निवासी ग्राम साखा द्वारा केला की खेती करने व फसल को रोग रहित कैसे बनाये तथा शीतकाल में केला की फसल के बचाव करने के साथ-साथ उद्यान विभाग द्वारा टिश्यू कल्चर केला की फसल हेतु देय अनुदान की जानकारी साझा की गयी। प्रगतिशील कृषक शत्रुधन शर्मा द्वारा संरक्षित खेती अपनाये जाने व स्वयं के अनुभव को विस्तृत रूप से बताया गया। औद्यानिक क्षेत्र के जुडे निर्यातक कृषक  राहुल दुबे निवासी औरई हसवां  द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी से आलू की खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।  
जिला उद्यान अधिकारी डा0 रमेश पाठक द्वारा कृषकों को नवीन उद्यान रोपण ,सब्जी क्षेत्र विस्तार,पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने एवं अनुदान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। प्याज की खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक शशि भूषण सिंह निवासी औग द्वारा कार्यक्रम में आये हुए कृषकों को प्याज की खेती करने की जानकारी प्रदान करते हुए फसल से होने वाले लाभ एवं लागत की विस्तृत जानकारी दी गयी। टिश्यू कल्चर केला की खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक शिव प्रताप सिंह निवासी ग्राम साखा द्वारा केला की खेती करने व फसल को रोग रहित कैसे बनाये तथा शीतकाल में केला की फसल के बचाव की जानकारी साझा की गयी। औद्यानिक क्षेत्र के जुडे निर्यातक कृषक राहुल दुबे निवासी औरई हस्वा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी से आलू की खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 
राम मिलन परिहार, उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को कृषिव  फसलो व औद्यानिक फसलों की अच्छी पैदावार करने हेतु सुझाव दिये गये।
विजय कुमार चैरसिया, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा कृषकों को नवीन सिचाई पद्धित का प्रयोग कर फसलों की अच्छी पैदावार किये जाने हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।
जैनेन्द्र कुमार उद्यान निरीक्षक द्वारा कृषकों को नवीन उद्यान रोपण ,सब्जी क्षेत्र विस्तार,पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने एवं अनुदान प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी गयी।
डा0 सुनील कुमार, सहा0उ0नि0 द्वारा कृषको को सरकार की मंशानुसार सब्जी एवं फलो की फसलों को जैविक कीटनाशक, जौविक जिंक व जैविक खाद से करने तथा जैविक खाद तैयार करने की जानकारी विस्तार से दी गयी।
डाॅ0 देवेन्द्र स्वरूप वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा कृषको को फल वाली फसलों के साथ पशुपालन, पशु सुरक्षा , रख-रखाव व कृषकों को के0सी0सी के बारे में विस्तार से बताया गया।
डाॅ0 साधना वैश्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा गृह वाटिका में जैविक तरीके से सब्जी उत्पादन करने तथा कृषको को सलाह दी गयी कि खाने में फलों एवं सब्जियों का पर्याप्त सेवन करें तथा सूप का उपयोग करें जिससे एंटीबाडी की वृद्धि हो। ताजे फल एवं सब्जियों के सेवन से बीमारियां से लाभ मिलता हैं तथा प्रति हे0 अधिक उत्पादन होने से लाभ भी प्राप्त होता है। किसान भाई मशरूम की खेती कर लाभ कमा सकतें है। सब्जियों फलों का संसाधन करने से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।
डाॅ जितेन्द्र सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा कृषकोें को वर्तमान समय में प्रक्षेत्र में तैयार फसलों के पौध रक्षा हेतु सुझाव दिये गये।
धर्मेन्द्र सिंह, स0उ0नि0/प्रभारी राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र/पौधशाला रमुवा पंथुवा द्वारा कृषकों को नव निर्मित हाईटेक नर्सरी के पौध बेहन तैयार कराये जाने एवं इकाई में उत्पादित पौधों की जानकारी प्रदान कर पौध बुकिंग करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्य प्रभारी शब्बीर हुसेन द्वारा कृषकों को  प्रक्षेत्र में बीज उत्पादन हेतु मटर,धनिया, मेथी, आलू आदि बुवाई से पहले बोज का शोधन करने तथा अपने खेतो पर प्रति एकड़ एक किलो ग्राम टाइको डर्मा से भूमि का शोधन करने की एवं बीज का चयन एक वन या ब्रीडर बीज खरीद कर बोये जिसका प्रमाणीकरण कराने हेतु रजिस्ट्रेशन कराकर सर्टीफाइड बीज उत्पादन करने से कृषको को गुणवत्ता युक्त बीज मिलने तथा आमदनी दोगुना करने का सुझाव दिया गया।
इस अवसर पर प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, उपायुक्त श्रम रोजगार परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उप निदेशक कृषि, समस्त क्षेत्र प्रभारी, प्रगतिशील कृषक अरूणंजय सिंह ग्राम कंधिया वि0ख0 असोथर, सत्यवृत्त द्विवेदी, ग्राम रोटी वि0ख0 अमौली, सत्यप्रकाश तिवारी ग्राम बिलन्दा वि0ख0 हस्वा क्षेत्रीय कृषक उद्यमि  वेद प्रकाश , पवन सिंह, एवं जनपदीय रिसोर्स पर्सरी विवेक कुमार, तथा प्रतिनिधि ब्रज फिनान्स सर्विस (डी0आर0ओ) आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र