घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में अपने घर की खुली छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की 8 वर्षीय पुत्री घर की छात्रा खेल रही थी। तभी वह खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बालिका की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बालिका का इलाज कर रहे हैं।