अवैध खनन से केन नदी का खतरे अस्तित्व
अवैध खनन से केन नदी का खतरे अस्तित्व 


बांदा। अवैध खनन के कारण केन नदी का अस्तित्व खतरे में है जिसको लेकर तमाम समाजसेवियों के द्वारा लगातार आवाज उठाई जाती हैं। लेकिन अवैध खनन पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। केन आरती के दौरान का रक्षा समिति के द्वारा केन नदी के अस्तित्व को लेकर भी गहरी चिंता जाहिर की गई। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में अवैध खनन का कार्य केन नदी की जलधारा को प्रभावित कर रहा है साथ ही इससे जलीय जीव जंतुओं को भी हानि पहुंच रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को इसपर ध्यान देना चाहिए तथा संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अवैध खनन का कार्य इसी तरह से चलता रहा तो गंगा समग्र के द्वारा खनन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु टीम का गठन किया जाएगा और अवैध खनन की जानकारी होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी एवं संबंधित खदान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई बार जिले के जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है जिससे अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कराया जाए, कई जगहों पर नदी के बीचों बीच जलधारा प्रभावित कर खनन किया जा रहा है जोकि नदी के अस्तित्व को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान केन जल महा आरती कार्यक्रम में अंजली गुप्ता  जिला संयोजक महेश तिवारी जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष  महेश कुमार धुरिया  जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सदर तहसील उपाध्यक्ष संदीप  सेन बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र