जननायक कर्पूरी ठाकुर का मनाया जन्म शताब्दी समारोह
जननायक कर्पूरी ठाकुर का मनाया जन्म शताब्दी समारोह
फतेहपुर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने जीटी रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर चौराहा में राष्ट्र जागरण/सामाजिक न्याय जनजागरण सम्मलेन व विचार गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विशिष्ट अतिथिगण पूर्व विधायक विक्रम सिंह, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, सभासद विनय तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, सविता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो० मिथलेश सिंह ने दीप प्रज्जवलन, भारत माता, राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस व भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ किया। अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को 23 जनवरी 2024 को भारत रत्न से सम्मानित करने का कार्य किया। यह सम्मान शोषितों, वंचितों, किसानो, मजदूरों व हम सबका सम्मान है। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने देशवासियों की सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत  किया है उन्ही के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार सर्व समाज के गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। हम सबको मिलजुल कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम अध्यक्ष राज कुमार मौर्य ने अध्यक्षीय उदबोधन से किया। इस मौके पर सविता महासभा के जिलाध्यक्ष राम शंकर सविता, बुधराज धाकड़ी, संतराम फौजी, बृजेश सेन उर्फ़ गुड्डू, विमल कुमार सविता, उमा शंकर सविता, राजोल सेन, छोटकू सविता, राम किशोर सविता, प्रेम सविता, अशोक कुमार सविता, कपूरे सविता, बलराम सेन, ओम प्रकाश सविता, आचार्य कमलेश योगी, अन्नू सविता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र